- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- 99.18% Pass In Class 10, 99.13% In Class 12, Jamshedpur Girl Sambhavi Scores 100% In Class 12 Science, Becoming The National Topper.
रांची23 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सीआईएससीई ने गुरुवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% विद्यार्थी पास हुए हैं। 10वीं की परीक्षा में 2,58,721 स्टूडेंट बैठे थे। वहीं, 1,03,316 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी।
दोनों परीक्षाओं में छात्राओं का दबदबा रहा। 10वीं में 99.46% छात्राएं और 98.93% छात्र पास हुए। वहीं, 12वीं में 99.48% छात्राएं पास हुईं, जबकि 98.81% छात्र पास हुए। साइंस स्ट्रीम में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट जमशेदपुर की छात्रा शांभवी तिवारी ने 100% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनकर इतिहास रच दिया। शांभवी को फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी और इंग्लिश में 100 में 100 नंबर मिले हैं।
‘लक्ष्य पर फोकस रखा, इसलिए मिली टॉप रैंक : शांभवी मैं हर दिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी और तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। मेरा मानना है कि पढ़ाई में सफलता के लिए ध्यान पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए। मुझे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन नेशनल टॉपर बनने की उम्मीद नहीं थी। मेरा सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है और फिलहाल मैं नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हूं। मेरा मानना है कि 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी करने से विषयों पर मजबूत पकड़ बनी, जिसका सीधा फायदा परीक्षा में मिला। मुझे किताबें पढ़ना पसंद है।
12वीं (साइंस): स्टेट टॉप-3 1. शांभवी तिवारी : 100% सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर 2. अनिकेत दास : 99.25% मोती लाल नेहरू स्कूल, जमशेदपुर 2. स्वास्तिका प्रिया : 99.25% लिटिल फ्लॉवर स्कूल, जमशेदपुर 3. निष्ठा देव : 99.00% लोयोला स्कूल, जमशेदपुर



