Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद DM ने 5 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई की:2 का तुरंत निपटारा, बचे पर एक्शन के निर्देश दिए


जहानाबाद की जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने 11 जून, 2026 को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत पांच अपीलीय मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दो मामलों का त्वरित निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। यह सुनवाई जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस सुनवाई में कुल पांच मामलों की समीक्षा की गई। इनमें से दो मामलों का तत्काल निपटारा किया गया। ये मामले घरों के ऊपर से बिजली के तार हटाने और पोल लगाने से संबंधित थे, तथा निजी मकान में अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने से जुड़े थे। अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश शेष तीन मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को तकनीकी तथ्यों का परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्यों के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इन मामलों में भूमि परिमार्जन, अतिक्रमण और विभागीय कार्रवाई से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। त्वरित निष्पादन करने के निर्देश आज की सुनवाई में घोषी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना, मोदनगंज के अंचल अधिकारी को गली में छज्जा निकालने और खिड़की खोलने, तथा जहानाबाद सदर के अंचल अधिकारी को अतिक्रमण हटाने से संबंधित तीन मामलों में त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles