देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई देवघर पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि जसीडीह स्टेशन के पास रुड्या धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में कुछ महिला और पुरुष ब्राउन शुगर का कारोबार करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छह संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से सफेद पारदर्शी प्लास्टिक और खैनी के पैकेट में रखा ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके साथ ही 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार गुल मोहम्मद उर्फ चाचा और इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान कथित तौर पर रेल और अन्य माध्यमों से ब्राउन शुगर लाकर देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में गुल मोहम्मद उर्फ चाचा, रवि झा, बबलू चौधरी, अजय कुमार महथा, खुशबू देवी और इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान शामिल हैं। सभी के खिलाफ जसीडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार:जसीडीह में अवैध कारोबार का खुलासा, नकदी और मोबाइल भी जब्त