Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पारू स्कूल में छात्राओं से बैड टच का मामला:आरोपी शिक्षक सस्पेंड; प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई, शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं लेने का आरोप


मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय लालू छपरा में छात्राओं से अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से टच करने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल के विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र जारी किया जाएगा। शिक्षक पर छात्राओं को प्रताड़ित करने का आरोप शिक्षा विभाग के अनुसार, विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी पर छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को दूषित करने का आरोप है। मामले की विभागीय जांच के दौरान आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी पर आरोप है कि शिक्षक के अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद भी उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की। विभाग ने इसे प्रधानाध्यापिका के कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही माना है। दोनों के खिलाफ अलग से आरोप पत्र शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र जारी किए जाएंगे। विभागीय कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। क्या था पूरा मामला मामला सामने आने के बाद गुरुवार को चार छात्राओं और उनकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए मुजफ्फरपुर लाया गया था। पुलिस ने बच्चियों से घटना को लेकर जानकारी ली थी। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी डीईओ कार्यालय बुलाया गया था। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि शिक्षक पढ़ाने के दौरान कभी गाल, कभी पीठ और कभी गर्दन के पास गलत तरीके से स्पर्श करते थे। एक छात्रा ने बताया था कि शिक्षक का इस तरह छूना उसे अच्छा नहीं लगता था। छात्राओं का दावा था कि ऐसी हरकत कई बच्चियों के साथ हुई है। 2024 में भी उठ चुका था मामला जांच के दौरान यह बात भी सामने आई थी कि वर्ष 2024 में भी इसी शिक्षक पर कक्षा 7 की एक छात्रा ने गलत तरीके से स्पर्श करने का आरोप लगाया था। उस समय शिक्षक से पूछताछ की गई थी और उन्हें बच्चियों को टच नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई थी। उस समय शिक्षक ने अपनी ओर से गलत नीयत से किसी तरह के व्यवहार से इनकार किया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। करीब दो साल बाद फिर इसी तरह के आरोप सामने आने के बाद मामला पुलिस और शिक्षा विभाग तक पहुंचा। 10-12 छात्राओं के साथ ऐसी हरकत का दावा मामले में 6वीं से 8वीं कक्षा की करीब 10-12 छात्राओं के साथ ऐसी हरकत किए जाने का दावा सामने आया था। हालांकि, फिलहाल चार छात्राओं और उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने छात्राओं के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से अब शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles