Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पंडरा बाजार समिति में किराया ₹9 रुपए प्रति वर्गफीट:विपणन बोर्ड ने की बैठक; बाजार समितियों में दुकान-गोदाम का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव


राजधानी रांची की सबसे बड़ी थोक मंडी पंडरा बाजार समिति में दुकानों और गोदामों का किराया करीब 80 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद (विपणन बोर्ड) की बैठक में रांची में दुकानों और गोदामों का मासिक किराया ₹5 से सीधे बढ़ाकर ₹9 प्रति वर्गफीट करने का प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में राज्य की 28 बाजार समितियों में बनी दुकानों और गोदामों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया है। इसके तहत पूरे प्रदेश को तीन श्रेणियों में बांटकर नया किराया तय करने की योजना है। बोर्ड अध्यक्ष रवींद्र सिंह के अनुसार, कर्मियों के वेतन और मंडी परिसर के विकास व रखरखाव के लिए आय बढ़ाना आवश्यक है। तीन श्रेणियों में जिलों का वर्गीकरण व प्रस्तावित दरें पंडरा बाजार समिति एकमुश्त बढ़ोतरी अनुचित : चैंबर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि चैंबर नियमित व तार्किक वृद्धि के खिलाफ नहीं है, लेकिन एकमुश्त 80% किराया बढ़ाना पूरी तरह अव्यावहारिक है। नियमानुसार अधिकतम 5- 10% या बहुत हुआ तो 15% तक की ही वृद्धि होनी चाहिए। कोर्ट में विचाराधीन है मामला हाईकोर्ट में 2023 में प्रस्तावित भाड़े को लेकर मामला पहले से लंबित है। परिषद सदस्य व रांची के प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि रोहित कुमार ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हुए बिना और राजधानी की जमीनी वास्तविकताओं का अध्ययन किए बिना नई दरें लागू करने का निर्णय गलत है। उन्होंने आगामी बैठक में इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। आगे क्या… विकास कार्यों के लिए समितियां गठित विपणन बोर्ड चेयरमैन रवींद्र सिंह के अनुसार, पंडरा मंडी सहित सभी समितियों में निजी सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी नेटवर्क, सुदृढ़ नाली-सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और बाउंड्री मरम्मत के लिए कार्यपालक अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कार्यों के लिए इंजीनियरिंग विंग और प्रोक्योरमेंट समितियां गठित कर दी गई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles