Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में तीसरे दिन भी लगातार बारिश:रांची में आज स्कूल बंद, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में बाढ़ का खतरा


झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को पूवी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है। वहीं पलामू, गढ़वा, लातेहार और सिमडेगा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रांची में दोपहर तक दो-तीन बाद मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 किमी रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात का भी संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक की छुट्‌टी करने का आदेश दिया है। हालांकि जहां परीक्षाएं चल रही हैं, उन स्कूलों के प्रबंधकों को विवेक के अनुरूप फैसला लेने को कहा गया है। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में गैर ​शैक्षणिक कार्य करेंगे। दरअसल ओडिशा और उससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसी प्रभाव से झारखंड के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जबकि सरायकेला, भुरकुंडा, गांडेय, पोटका, चाईबासा, रामगढ़ व रांची में अच्छी बारिश हुई। इस दौरान करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे रंाची में 25 से ज्यादा पेड़ गिर गए। दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। 24 घंटे में कहां कितनी बारिश डोरंडा में स्कूल बस पर पेड़ गिरा, सभी 50 बच्चे सुरक्षित डोरंडा में एजी मोड़ के पास शुक्रवार को स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। उस समय बस में करीब 50 बच्चे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आईं। आगे क्या: आज और कल बारिश, 27 से साफ होगा आसमान 26 सितंबर : उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र अन्तर्गत पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 27 सितंबर : रांची में मौसम साफ रहेगा। लेकिन अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची से 24 में से 13 विमान रद्द, 4 डायवर्ट इंडिगो: कोलकाता-रांची-कोलकाता {पुणे-रांची-बेंगलुरु {हैदराबाद-रांची- हैदराबाद {मुंबई- रांची-मुंबई {अहमदाबाद- रांची-पटना {दिल्ली-रांची- दिल्ली {दिल्ली-रांची-दिल्ली {कोलकाता-रांची-कोलकाता {पटना – रांची-अहमदाबाद {दिल्ली-रांची-दिल्ली {बेंगलुरु-रांची-पुणे {कोलकाता-रांची-कोलकाता। एयर इंडिया एक्स.: बेंगलुरू-रांची-बेंगलुरू और ये विमान डायवर्ट: सुबह 7:55 बजे पुणे से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी भेज दिया गया। वहीं सुबह 8:05 बजे कोलकाता से रांची आने ​इंडिगो के विमान को कोलकाता, सुबह 8:20 बजे मुंबई से आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को कोलकाता और सुबह 8:25 बजे दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी भेजा। आज ये विमान रद्द रहेंगे:शनिवार सुबह कोलकाता, बेंगलुरू और दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द रहेगी। विमान कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है। अब कमजोर पड़ रहा है डीप डिप्रेशन दक्षिण ओडिशा और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ में बना डीप डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में नमी आ रही है। इससे बादल सक्रिय हुए हैं। इसी वजह से राज्य में भारी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, अब यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है। ऐसे में शनिवार को दोपहर से कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में स्थिति सामान्य होगी। हवा में कमी आएगी। 27 सितंबर से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। – अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles