बोकारो | सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सेक्टर-4/ई निवासी ने 9 जून को सेक्टर-4 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 8 जून को जय प्रकाश ठाकुर और उसके दो अन्य साथियों ने जबरन घर में घुसकर बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला दर्ज होते ही पुलिस रेस हुई। पुलिस ने जाल बिछाकर रुद्रा होटल के पास और आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी जय प्रकाश ठाकुर, आकाश कुमार और संदीप कुमार को धर दबोचा।
