कसमार | प्रखंड मंजूरा के पगारटांड़ के समीप बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंजूरा के मुस्लिम टोला निवासी हसनैन अंसारी व टांगटोना गांव के सुरेन्द्र तुरी को गंभीर चोटें आई हैं। सुरेन्द्र अपने बाइक से एक अन्य साथी के संग टांगटोना से कसमार की ओर से आ रहा था, वहीं हसनैन अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में दोनों घायलों को पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजन बेहतर इलाज के लिए बोकारो के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मंजूरा के पंचायत सहायक मिथिलेश महतो व टांगटोना मुखिया प्रतिनिधि शेखर कुमार महतो घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचे।


