पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर एक हाईवा ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जानीपुर निवासी संजीवन राम (65) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-नौबतपुर मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पीछे से हाईवा ने मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, संजीवन राम कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर से नौबतपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान बादीपुर गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रेलर अलग-अलग हो गए। हादसे में संजीवन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, महंगूपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद, मंटू कुमार और उनके एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स किया गया रेफर घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। सड़क पर उतरे ग्रामीण, लगाया जाम घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने पटना-नौबतपुर मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर नौबतपुर, जानीपुर और पिपलामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई और सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। हाईवा जब्त, जांच जारी नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि, ‘बादीपुर के पास हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हाईवा को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।’
नौबतपुर में हाईवा-ट्रैक्टर की टक्कर:65 साल के बुजुर्ग की मौत, 3 घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम