नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ससौर गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साइकिल न देने के मामूली विवाद में 14 साल के नाबालिग को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल की पहचान ससौर गांव के रहने वाले विनय चौधरी के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद लहुलूहान स्थिति में नाबालिग को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मॉडल अस्पताल में किशोर का इलाज चल रहा है। साइकिल मांगने को लेकर हुआ था विवाद अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग किशोर शिवम कुमार ने बताया कि घटना का कारण बेहद मामूली था। पड़ोस में रहने वाले कारू चौधरी के बेटे जितेन्द्र कुमार (उर्फ जीतू चौधरी) ने उससे चलाने के लिए साइकिल मांगी थी। शिवम की ओर से साइकिल देने से मना करने पर जितेन्द्र ने तैश में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित नाबालिग बोला- अक्सर चाकू लेकर घूमता था जितेंद्र पीड़ित किशोर शिवम ने बताया कि जितेंद्र ने साइकिल मांगी थी, जब उसने मना किया तो उसने चाकू से वार कर दिया। वह हमेशा अपने पास चाकू लेकर चलता है, लेकिन इससे पहले उसने कभी ऐसा नहीं किया था। वह हमारे पड़ोस में ही रहता है। इस पूरे मामले पर जब सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले का पता लगा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नालंदा में साइकिल नहीं देने पर नाबालिग को मारा चाकू:14 साल के बच्चे की हालत गंभीर, बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर