Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया- बहू की प्रताड़ना से परेशान सास ने लगाई फांसी:पेड़ से लटकी, लोगों ने देखकर उतारा; खाना बनाने को लेकर होता था झगड़ा


अररिया में बहू की प्रताड़ना से परेशान सास ने गुस्से में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला घर से नाराज होकर निकल गई और पास के एक आम के बगीचे में पहुंचकर पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजनों और स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई, जिससे उनकी जान बच गई। घटना अररिया जिले के बोंसी बसेठी की है। घटना के बाद परिवार वालों ने तुरंत महिला को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक वो बेसुध हो चुकी थीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर वहां से पूर्णिया GMCH लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सास ने कहा- खाना बनाने को लेकर बहू से झगड़ा हुआ था महिला की छोटी बहू बुधिया देवी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर सास ननकी देवी की बड़ी बहू सुनीता से विवाद हुआ था, जिसके बाद सास गुस्से में घर से निकल गईं। परिवार के लोगों को लगा कि वो पास के आम बगीचे में गई होंगी, लेकिन कुछ देर बाद वहां जाने पर सास आम के पेपर के सहारे फांसी के फंदे से झूलती हुई मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया। सास की नाजुक हालत को देखते हुए आनन फानन में पूर्णिया जीएमसीएच में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन महिला के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles