Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

माओवादी ठिकानों से AKM और इंसास राइफल बरामद:जमशेदपुर में संयुक्त सर्च अभियान में भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त


पूर्वी सिंहभूम पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस, कोबरा बटालियन, कोलकाता एसटीएफ और झारखंड जगुआर की एक संयुक्त टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी और कुड़लुंग पहाड़ के साथ-साथ चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में गहन सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने माओवादी संगठन के ठिकानों से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यह अभियान भाकपा माओवादी से जुड़े मंगल महतो और मालती मुर्मू की निशानदेही पर चलाया गया था। संदिग्ध जगहों की बारीकी से तलाशी ली गई अभियान के दौरान, पहाड़ी और जंगल के मुश्किल इलाकों में चिन्हित संदिग्ध जगहों की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को छिपाकर रखे गए हथियारों और कारतूसों का जखीरा मिला। कुड़लुंग पहाड़ इलाके से एक इंसास राइफल बरामद की गई। वहीं, चाकुलिया के जोभी जंगल से एक AKM राइफल, 232 राउंड गोलियां, पांच मैगजीन और एक सीलिंग मिली। इस तरह, अभियान में कुल दो राइफल, 232 चक्र गोली, पांच मैगजीन और अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियारों और गोला-बारूद को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में माओवादी गतिविधियों पर असरदार नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles