Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का संगठन मजबूती पर फोकस:प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने की अध्यक्षता, बूथ लेवल तक एक्टिव रहने का निर्देश


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधायक आलोक सिंह गोपालगंज पहुंचे। यहां स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। आगमन के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक की। इसमें संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर इसकी भूमिका मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाया जाए बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने की। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कैडर और बूथ स्तर की समितियां होती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाया जाए। उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प बैठक में प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे यह चुनाव जीतते हैं, तो शिक्षकों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles