खड़गपुर से जितेश बोरकर की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर रेल राजकीय पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री को 31.10 लाख रुपए नकद और सोने के सामान के साथ पकड़ा. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान अनादि विश्वास (53) के रूप में हुई है. वह कोलकाता के बांसद्रोणी का रहने वाला बताया गया है.
- ओडिशा के संबलपुर से बंगाल के हावड़ा जा रहे यात्री को रेल राजकीय पुलिस किया गिरफ्तार
- प्लेटफॉर्म नं- 6 से पकड़ाया, संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नकदी और सोने की जब्ती
प्लेटफॉर्म नं-6 से अनादि को पकड़ा गया
अनादि विश्वास संबलपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहा था. जिस समय उसे पकड़ा गया, वह खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर मौजूद था. जांच के दौरान उसके पास मौजूद कीमती सामान और बड़ी मात्रा में नकदी के संबंध में उससे पूछताछ की गयी. वह बरामद सामान और नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद रेल राजकीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को ई-साक्ष्य के तहत वीडियोग्राफी के साथ जब्त किया.

ये भी पढ़ें: ट्रेनों से बंगाल आ रहे कैश और ड्रग्स पर RPF की पैनी नजर, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा के माल जब्त, 102 गिरफ्तार
बरामद सामानों की लिस्ट
- 31,10,000 रुपए (500 रुपए, 200 रुपए और 100 रुपए के नोट)
- करीब 122.74 ग्राम सोना, सोने जैसे आभूषण. इसमें लगभग 98.540 ग्राम शुद्ध सोना, 24.200 ग्राम सोने जैसे सामान शामिल हैं.
- 3 डायमंड पेंडेंट
- बड़ी संख्या में इमिटेशन ज्वेलरी
- आईफोन-15
- नोकिया की-पैड फोन
- कई फाइलें और दस्तावेज
ये भी पढ़ें: हावड़ा स्टेशन : 33 लाख कैश व 58 लाख के चांदी के जेवर बरामद, पूर्वा एक्सप्रेस में की गई थी बुकिंग
बरामद सामानों को जीआरपी ने किया जब्त
रेल राजकीय पुलिस ने बरामद नकदी, सोना, आभूषण, मोबाइल फोन और दस्तावेजों को नियमानुसार जब्त कर लिया है. बरामद सामान के स्रोत और उसके संबंध में उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जीआरपी इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एक विशिष्ट मामला दर्ज कर रही है. जीआरपी यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के सामान को लेकर यात्री कहां से आ रहा था और इन सामानों का वास्तविक स्रोत क्या है.
The post खड़गपुर स्टेशन पर 31.10 लाख रुपए और 123 ग्राम सोना के साथ एक गिरफ्तार, संबलपुर से जा रहा था हावड़ा appeared first on Prabhat Khabar.
