सुपौल में बस की टक्कर से ऑटो पलटा, 14 घायल:सिंघेश्वर स्थान से लौट रहे थे श्रद्धालु, दो की हालत गंभीर

Date:


सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर बुधवार को सरायगढ़ पंचायत के झाझा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई और उसमें सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड अंतर्गत अंधरामठ थाना क्षेत्र के धनछीहा वार्ड 8 निवासी बेचन मंडल अपने परिवार के साथ सिंघेश्वर स्थान से पूजा-पाठ कर लौट रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने पूरे परिवार के लिए ऑटो रिजर्व किया था। वापसी के दौरान एनएच-27 पर पीछे से आ रही बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां देखें घायलों की तस्वीरें… ये रही घायलों की सूची… घटना में बेचन मंडल (45), बेचनी देवी (35), प्रमिला देवी (45), अमेरिका देवी (40), कल्पना कुमारी (10), रंभा देवी (28), दुर्गा देवी (40), तारा कुमारी (22), गीता देवी (25), सरिता कुमारी (15), खुशबू कुमारी (16), कर्पूरी देवी मंडल (50), महादेवी (60) और इच्छा कुमारी (5) घायल हो गए। सभी घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस तथा भपटियाही पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में भर्ती कराया गया। फरार बस चालक की तलाश जारी सीएचसी में डॉ. एस.के. सत्या ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बेचन मंडल और बेचनी देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mark Zuckerberg appears to be ‘served’ new lawsuit upon arrival at court | Social Media

NewsFeedA man handed Mark Zuckerberg a stack of papers...

SSUS students evince interest in exploring innovative start-up ideas

Nearly 60 students have evinced interest in nurturing start-up...

4 Stocks to Benefit from India’s Plan to Build 50 Airports in 5 Years

Synopsis: The Civil Aviation Minister announced India’s plan to...
Join Us WhatsApp