बिहार सरकार की मंत्री और धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू विधायक लेशी सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके कार्यालय कक्ष में हुई, जहां उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र धमदाहा और पूर्णिया प्रमंडल में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें नगर पंचायत मीरगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसी के भवन और चारदीवारी का निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र चंदवा को क्रियाशील बनाने के लिए भवन निर्माण शामिल हैं। उन्होंने दमैली और विशनपुर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक और नर्सों की प्रतिनियुक्ति तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमारी में चिकित्सक की तैनाती की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगपुरा के निर्माण की मांग भी की गई। मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि धमदाहा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पूर्णिया प्रमंडल के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के विश्वास और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंत्री लेशी सिंह द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल विभागीय पदाधिकारियों को इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के त्वरित निर्देश पर मंत्री लेशी सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया।
मंत्री लेशी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की:पूर्णिया प्रमंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर की विस्तृत चर्चा