औरंगाबाद के डाकघर के समीप स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले अधिकांश लोग फरार हो चुके थे। पुलिस की ओर से घटनास्थल की जांच के दौरान 11 खोखे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मौके से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद सामानों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद शहर में फायरिंग की चर्चा तेज हो गई है और लोग पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस स्थानीय सूत्रों के अनुसार फायरिंग के पीछे इलाके में दहशत फैलाने तथा नई बनी चहारदीवारी के समीप सब्जी कारोबारियों पर दबाव बनाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुरानी सब्जी मंडी की जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। मामला न्यायालय तक पहुंचा था, जहां सुनवाई के बाद एक परिवार के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद प्रशासन की निगरानी में संबंधित भूमि की चहारदीवारी कराई गई थी। इसी जमीन से जुड़े विवाद को भी पुलिस जांच के दायरे में रखकर देख रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि चहारदीवारी के अंदर कुछ लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 11 खोखे बरामद किए गए हैं तथा विश्वनाथ पासवान के पुत्र रविकांत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शराब की बोतल भी बरामद हुई है। मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी और जांच कर रही है। शुक्रवार की शाम व्यवसायियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए बैठक की थी और प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। ऐसे में फायरिंग की इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
औरंगाबाद में पुरानी सब्जी मंडी में बर्थडे पार्टी में फायरिंग:11 खोखे, शराब की बोतल बरामद; युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस