Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार के चंदवा में कोयला लोड हाइवा दुकान में घुसा:हादसे में चार घायल, यातायात घंटों बाधित; घटना सीसीटीवी में कैद


लातेहार जिले के चंदवा स्थित इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बालूमाथ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कोयला लोड हाइवा अनियंत्रित होकर मैक्लुस्कीगंज से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई और चौक पर स्थित एसके सुपर मार्ट दुकान में जा घुसी। इस हादसे में हाइवा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हाइवा चालक कार्तिक कुमार, रिंकू यादव, जोभा भुईयां और श्री राम दुबे के रूप में हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा दुर्घटना के बाद एनएच-75 (रांची–मेदिनीनगर मार्ग), एनएच-99 (रांची–चतरा मार्ग) और चंदवा–मैक्लुस्कीगंज सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर हाइवा फंसे होने के कारण चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को हटाया जा सका। इसके बाद सुबह लगभग 9 बजे यातायात व्यवस्था बहाल हुई। इस दौरान चंदवा शहर में भारी वाहनों का भीषण जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में सहयोग किया और वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य कराया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाईवा में लदा कोयला वैध था या अवैध, इसकी जांच की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles