Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत:काम कर घर लौटने के दौरान हादसा, 2 मोटरसाइकिल सवार गिरफ्तार


गोपालगंज में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुंदर पट्टी गांव की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव निवासी बैजनाथ यादव (55) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि बैजनाथ यादव रोज की तरह थावे के वृंदावन गांव से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। सुंदर पट्टी गांव के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बैजनाथ यादव और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मजदूर बैजनाथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने 2 बाइक सवार को किया गिरफ्तार घायल बाइक सवारों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी 16 वर्षीय रेयाज अली और छपरा निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद इब्राहम के रूप में हुई है, जो अपने मामा के घर आया था। स्थानीय लोगों की तत्परता से पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक बैजनाथ यादव अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ रहते थे। उनकी पत्नी दोनों आंखों से अंधी हैं। बैजनाथ ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। दृष्टिबाधित पत्नी के सामने अब जीवन-यापन का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।वहीं, दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिनका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles