Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में कुएं से युवक का शव बरामद:परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया, 6 महीने में परिवार में दूसरी मौत से मातम


चतरा सदर थाना क्षेत्र के किशनपुर मोहल्ला (वार्ड नंबर 22) में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक कुएं से 22 वर्षीय सन्नी यादव का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सन्नी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। मृतक के पिता भरत यादव ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने सन्नी के दोस्तों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम से पहले परिजनों ने किया इनकार परिजनों का आरोप है कि सन्नी की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंका गया है। हालांकि हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शव बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाने के एएसआई दुखी राम महतो ने परिजनों को समझाया-बुझाया। काफी मशक्कत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा। छह माह में परिवार में दूसरी मौत परिजनों के अनुसार, करीब छह माह पहले सन्नी की चाची की भी महुआ चुनने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि छह महीने के भीतर यह दूसरी मौत है। इससे परिजनों का दुख और बढ़ गया है। सन्नी परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद माता-पिता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस सन्नी के दोस्तों समेत घटना से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles