Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सीवान में अलर्ट प्रशासन:होटल-लॉज में चला जांच अभियान, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की हुई जांच


सीवान में केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा रविवार 14 जून को आयोजित होने वाली बिहार मद्य निषेध सिपाही, कारा विभाग में कक्षपाल और परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सीवान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार शाम जिले के विभिन्न होटल, लॉज और अन्य ठहराव स्थलों पर पुलिस ने व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान बाहर से आए अभ्यर्थियों का सत्यापन किया गया और उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। होटल-लॉज में ठहरे अभ्यर्थियों का हुआ सत्यापन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीमों ने शहर के अलग-अलग होटल और लॉज में जाकर वहां ठहरे लोगों की जानकारी ली। पुलिस ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही होटल संचालकों के रजिस्टर की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आगंतुकों का पूरा विवरण दर्ज है। फर्जी अभ्यर्थियों और गड़बड़ी रोकने के लिए अभियान नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि रविवार को केंद्रीय चयन परिषद की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिले के अलग-अलग होटल और लॉज में ठहरे हुए हैं। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, फर्जी अभ्यर्थी या परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की हो रही जांच थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सभी ठहरे हुए अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उनके प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान कर यह देखा जा रहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाला अभ्यर्थी वास्तविक है या नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार होटल और लॉज की निगरानी कर रही है। होटल संचालकों को दिए गए सख्त निर्देश पुलिस ने होटल और लॉज संचालकों को निर्देश दिया है कि रविवार तक आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरी जांच के बाद ही कमरा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर भी रहेगी विशेष निगरानी जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कदाचार या नियमों के उल्लंघन की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles