Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री से की मुलाकात:खगड़िया में रेल विकास, सिमरी बख्तियारपुर में ट्रेन ठहराव का आश्वासन


खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सांसद राजेश वर्मा की पहल तेज हो गई है। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित रेल भवन में हुई मुलाकात के दौरान सांसद ने खगड़िया और कोसी क्षेत्र से जुड़ी लंबित रेल परियोजनाओं और यात्रियों की समस्याओं से जुड़ा मांग पत्र रेल मंत्री को सौंपा। रेल मंत्री ने सांसद की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया है। लंबे समय से हो रही थी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री को बताया कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग क्षेत्र की जनता लंबे समय से कर रही है। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन से बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, नौकरीपेशा लोग और मरीज यात्रा करते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा आसान होगी। रेल मंत्री के सकारात्मक रुख के बाद स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस दिशा में निर्णय लिया जा सकता है। मानसी-सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण को जल्द शुरू कराने की मांग मुलाकात के दौरान सांसद ने मानसी-सहरसा रेलखंड के 44 किलोमीटर लंबे दोहरीकरण कार्य को जल्द मंजूरी देकर निर्माण शुरू कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की डीपीआर पहले ही रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। सांसद ने कहा कि रेलखंड का दोहरीकरण होने से ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और यात्रियों को समय की बचत के साथ अधिक सुविधा मिलेगी। नई रेल लाइन परियोजनाओं को बजट में प्राथमिकता देने की मांग सांसद ने बिहारीगंज-आलमनगर-बेलदौर-मानसी नई रेल लाइन परियोजना को आगामी रेल बजट में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बेलदौर विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे कई इलाकों का दशकों पुराना रेल संपर्क का सपना पूरा हो सकेगा और व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ROB निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी राहत सांसद राजेश वर्मा ने महेशखूंट स्टेशन, मानसी स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक और हसनपुर चीनी मिल (रामपुर) के समीप स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजनाओं का काम जल्द शुरू कराने की मांग भी रेल मंत्री के सामने रखी। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ROB बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। खगड़िया-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना में तेजी की मांग बैठक में सांसद ने खगड़िया-कुशेश्वरस्थान रेलवे परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बेहतर रेल सुविधा देना प्राथमिकता: सांसद मुलाकात के बाद सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी। सांसद की इस पहल के बाद सिमरी बख्तियारपुर में ट्रेनों के ठहराव और अन्य रेल सुविधाओं को लेकर लोगों में उम्मीद बढ़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles