Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पालीगंज में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था, 10 कारतूस भी हुए बरामद


पटना के पालीगंज में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्‌टा और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रवीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को पालीगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि थाना क्षेत्र के सरसी गांव में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध हथियार और कई जिंदा कारतूस रखे हुए है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की। मौके से रवीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। हथियार और कारतूस उसके घर में छिपाकर रखे गए थे। गिरफ्तारी अपराधी से पूछताछ हो रही है फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके मंसूबों और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध के रोकथाम को लेकर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सरसी गांव में एक अपराधी अपने पास अवैध हथियार और जिंदा कारतूस रखे हुए है। जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। मौके से अपराधी के कमरे से एक देसी कट्टा 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles