उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे मेदिनीनगर के पांच लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हुआ, जहां उनकी कार एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में अजमल आलम, सोहराब राइन, चालक अरबाज खान, कैश आलम और हाजी अब्दुल रज्जाक शामिल हैं। सभी लोग 11 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद किछौछा शरीफ दरगाह में जियारत कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शव पहुंचते ही पसरा मातम, रातभर जुटे रहे लोग शनिवार देर रात जैसे ही पांचों शव पलामू के मेदिनीनगर पहुंचे, पूरे शहर में मातम पसर गया। मृतकों के घरों पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घरों पर पहुंचने लगे और संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पूरी रात मोहल्लों में सन्नाटा और गम का माहौल बना रहा। हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध नजर आया। स्थानीय लोग और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। रविवार को जनाजे में उमड़ी भीड़ रविवार सुबह छोटी मस्जिद में पांचों मृतकों की जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान मस्जिद और आसपास का पूरा इलाका लोगों से खचाखच भरा रहा। इसके बाद शवों को पुलिस लाइन रोड स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
यूपी के हादसे का शिकार हुए लोगों का शव पहुंचा:पलामू में जनाजे में उमड़ा लोगों को हुजूम, सुपुर्द-ए-खाक किए गए शव