Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एक सप्ताह में फिर तीन से चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, आगे भी बूंदाबांदी के बने रहेंगे आसार


भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में जून माह की शुरुआत से ही मौसम में उमस और गर्मी बनी थी। इस बीच बीते दिन हुई मौसम में परिवर्तन के साथ जिले में तेज हवा और बारिश से मौसम में दो दिनों से नमी बनी है। दोपहर में सूरज की गर्मी तेज होने से लोगों को उमस से थोड़ा जूझना पड़ रहा था, जो बीते 11 जून की रात से शुरू हुई बारिश के बाद से कम हो गई है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी बहुत उमस का सामना अभी भी लोगों को करना पड़ रहा है। एक बार फिर बदले मौसम के साथ राहत मिली है। बारिश के बाद न्यूनतम 28 डिग्री तापमान होने से मौसम पूरी कूल हो गया है। सुबह और शाम मौसम में नमी बनी है। इस बीच विभाग द्वारा बताया गया कि आगे एक सप्ताह में एक बार फिर तीन से चार डिग्री तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद लगभग 20 जून से मानसूनी बारिश के प्रवेश के साथ ही निरंतर तापमान में कमी आएगी। जिससे जिले का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री रहेगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकेगी। वही आगे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इधर शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाया रहा। इस बीच रुकरुक कर बूंदाबांदी देर शाम तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी रही। हालांकि यह बारिश किसानों के लिए लाभप्रद साबित होगी। फिलहाल मौसम में सुबह शाम ठंडी हवाओं का दौर बना रहेगा। बीते दिनों तक जिले का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री पहुंचने से लोगों की परेशानियां उमस और गर्मी से बढ़ गई थी। जो बारिश के बाद 27 से 28 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर राजेश ने बताया कि लोग अभी संयम बरते। शीतल पेय पदार्थों के सेवन से बचने की जरूरत है। खासकर दोपहर में बाहर निकलने पर सामान्य पेयजल और तोलिया का प्रयोग करें। इधर मौसम में उतार चढ़ाव के बीच सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिसमें ज्यादातर सर्दी खांसी बुखार के मरीज शामिल है। इनमें ज्यादातर बच्चे व बुजूर्ग शामिल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles