Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन के टुकड़े ने छीना बेटे का जीवन, मां और भाई पर हत्या कर शव जलाने का आरोप

जमीन के टुकड़े ने छीना बेटे का जीवन, मां और भाई पर हत्या कर शव जलाने का आरोप

Bettiah News: जिस मां की ममता को दुनिया में सबसे बड़ा सहारा माना जाता है, उसी रिश्ते को झकझोर देने वाला एक मामला पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव से सामने आया है. एक युवक की हत्या और उसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने मृतक की मां और बड़े भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

मृतक की पहचान खैरटिया गांव निवासी शैलेश तिवारी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

डायल-112 पर मिली सूचना से खुला मामला

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि शैलेश तिवारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची, लेकिन घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य शाम से ही घर छोड़कर चले गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई.

मां और बड़े भाई को पुलिस ने दबोचा

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार गांव से तथा मां नंदवानी देवी को छावनी क्षेत्र के प्रजापति हॉल्ट के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई. मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

श्मशान घाट से बरामद हुए शव के अवशेष

पुलिस की कार्रवाई के दौरान शांति माई श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष बरामद किए गए. मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और आवश्यक नमूने संग्रहित किए. पुलिस ने घटना से जुड़े एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल शव ले जाने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

भूमि विवाद बना जांच का केंद्र

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पारिवारिक भूमि विवाद की बात सामने आई है. हालांकि जांच अभी जारी है और किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

The post जमीन के टुकड़े ने छीना बेटे का जीवन, मां और भाई पर हत्या कर शव जलाने का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles