रामगढ़ जिले के अरगड्डा में हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार को रामगढ़ पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया और पूरे मामले की जानकारी ली। मरांडी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अवैध कोयला कारोबार को लेकर सरकार पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार का मुद्दा उठाते रहे हैं और इस संबंध में कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी रहती है, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने दावा किया कि सरकार के संरक्षण में ही अवैध कोयले का धंधा फल-फूल रहा है, जिससे राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अवैध खनन से जान-माल का नुकसान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन और कोयला कारोबार सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचा रहा, बल्कि इससे लोगों की जान भी जा रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। मरांडी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान में इस दिशा में गंभीरता की कमी दिख रही है। उन्होंने लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाने की बात दोहराई और कहा कि जब तक अवैध कारोबार बंद नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
रामगढ़ हादसे के बाद सियासत गरम:बाबूलाल मरांडी ने परिजनों से की मुलाकात, कहा- सरकार के संरक्षण में चल रहा अवैध कोयला कारोबार