Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपाल मंडल ने दारोगा को कहा, गांजा पिए हो क्या:मैं MLA हूं, अधिकारी बोले- पूर्व विधायक हैं तो क्या किसी के घर पर कब्जा करेंगे


भागलपुर में रविवार को पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर कब्जा करेंगे क्या…। दरअसल, मामला अवैध कब्जे का है। जिसको लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। जिसमें पीड़ित ने कहा है कि 6 फीट के सार्वजनिक रास्ते पर गोपालमंडल और उनके समर्थक जबरन कब्जा कर रहे हैं। वे लोग हथियार लेकर आए थे। आवेदन लिखा है कि दोपहर 12 बजे गोपाल मंडल शंकर यादव, मनीष कुमार, राहुल कुमार और पीयूष कुमार के साथ हथियार लेकर आए थे। सार्वजनिक रास्ते को शंकर यादव और उसके बेटे ने मिलकर घेरा था। मामला बरारी थाना क्षेत्र के पुरानी आईटीआई रोड का है। सार्वजनिक रास्ते पर दीवार बनाई जा रही थी कॉलोनी निवासी टिंकू कुमार और अन्य लोगों ने बरारी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सार्वजनिक रास्ते पर दीवार बनाने की कोशिश की जा रही थी। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद रास्ते पर दीवार बनाया जा रहा था। हमलोगों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। टिंकू कुमार ने कहा है कि यह रास्ता वर्षों से कॉलोनीवासियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है। यदि इसे बंद कर दिया जाता है तो दर्जनों परिवारों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस ने काम रुकवा दिया है।
कोर्ट ने भी रास्ते को सार्वजनिक माना था कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह विवाद नया नहीं है। आवेदन के अनुसार, कुछ साल पहले भी इसी रास्ते को घेरने की कोशिश हुई थी। उस समय मामला प्रशासनिक और न्यायिक स्तर तक पहुंचा था। दावा है कि अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) की ओर से पारित आदेश के आधार पर रास्ते को सार्वजनिक उपयोग के लिए खुलवाया गया था। बाद में इस आदेश को जिला न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन न्यायालय ने भी अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश को बरकरार रखते हुए रास्ते को सार्वजनिक मार्ग माना था। पहले भी थाना को सूचना दी गई थी कॉलोनीवासियों का कहना है कि जांच में भूमि अभिलेखों और नामांतरण प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की समीक्षा की गई थी। इसके बावजूद अब दोबारा रास्ते को बंद करने और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस संबंध में पहले भी थाना को सूचना दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
गोपाल मंडल से संपर्क नहीं हुआ मामले में पूर्व विधायक गोपाल मंडल का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles