सीवान के नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप सोमवार की शाम बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में अतरसुआ निवासी अब्दुल्ला, नया बाजार निवासी रिंकू मियां, कुतुब छपरा निवासी साजिद राजा, राजा, खालिद अहमद तथा झारखंड निवासी नसरूल अंसारी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने एक-दूसरे को बचाने का किया प्रयास घायल खालिद अहमद ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान अस्पताल मोड़ और बबुनिया मोड़ के बीच शाम करीब आठ बजे अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर भारी जाम और लोगों की आवाजाही होने के कारण कई लोग इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया, जिससे हादसे का दायरा और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का आरोप है कि शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाले हाईटेंशन तारों को सुरक्षित ढंग से कवर नहीं किया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण यह गंभीर हादसा हुआ। नागरिकों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था और उसकी लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा सदर अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है। सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि बिजली करंट से झुलसे छह लोगों का उपचार किया जा रहा है। इनमें दो मरीजों की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस को भी एहतियातन सदर अस्पताल बुलाया गया।
सीवान में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा:सड़क पर गुजर रहे 6 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर