Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑक्सफोर्ड स्कूल में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई

भास्कर न्यूज | गढ़वा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और विद्यालय की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के मंगल की कामना की। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विद्यालय में संचालित सभी बसों एवं अन्य वाहनों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने पूजा में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और कुशलता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य को ईमानदारी और पूरी लगन के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति के सदस्य आकाश सोनी एवं धीरज राज, प्रधानाचार्य डॉ. निरकेष शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles