Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में पूर्व सांसद बोलीं-‘यहां एक कंस बैठा है':बिना नाम लिए हमला; कृष्ण-बलराम की तरह एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील


मोतिहारी के रामभवन राम रिसॉर्ट में रविवार को वैश्य समाज के कार्यक्रम में शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। भगवान बलभद्र पूजा समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने मोतिहारी के एक बड़े नेता की तुलना कंस से कर दी। हालांकि, उन्होंने मंच से किसी नेता का नाम नहीं लिया। मंच से बोलीं- मोतिहारी में एक कंस बैठा है रमा देवी ने कहा कि मोतिहारी में एक कंस बैठा है। यह कंस समाज के लोगों को खत्म कर रहा है। उन्होंने समाज के लोगों को सावधान रहने और परिस्थितियों को समझने की जरूरत बताई। पूर्व सांसद ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर कृष्ण और बलराम की तरह उस कंस का मुकाबला करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। किस नेता पर निशाना, नाम नहीं बताया रमा देवी ने अपने भाषण में किसी नेता का नाम नहीं लिया। इसके बावजूद उनके बयान को मोतिहारी की राजनीति में बड़े हमले के तौर पर देखा जा रहा है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर उन्होंने किस नेता को ‘कंस’ कहा। मंच पर कई बड़े नेता मौजूद जिस समय रमा देवी यह बयान दे रही थीं, उस समय मंच पर वन एवं पर्यावरण मंत्री मोतीलाल साह, पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, नरकटिया विधायक विशाल शाह, पूर्व विधायक पवन जायसवाल और महापौर प्रीति कुमारी समेत वैश्य समाज के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। चुनावी समीकरण से जोड़कर चर्चा रमा देवी के बयान के बाद मोतिहारी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा बढ़ गई है। उनके बयान को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका निशाना किस नेता की ओर था। सामाजिक कार्यक्रम में राजनीतिक रंग कलवार कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित भगवान बलभद्र पूजा समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता और समाज को संगठित करना था, लेकिन रमा देवी के बयान के बाद समारोह राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles