Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई बीपीएस टीम


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता 20 से 26 सितंबर तक नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार, रोहतास (बिहार) में आयोजित होगी। इसमें देशभर के चयनित विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। टीम में आकांक्षा, अंकिता, अनुश्का, अदिति, माही, सिमरन, नंदिनी और हर्षिका शामिल हैं। टीम ने इससे पहले सीबीएसई क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। टीम के साथ शारीरिक शिक्षक आकाश कुमार मंडल कोच और अमरजीत कौर टीम मैनेजर के रूप में रवाना हुए।प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर व उप प्राचार्य अंबरीश रंजन पाठक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles