बांग्लादेश में आयोजित अंडर-20 जूनियर आईएचएफ ट्रॉफी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 48-27 के बड़े अंतर से पराजित किया। इस भारतीय टीम में बिहार के दो खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें नवादा के तौसीफ रसूल और बेगूसराय के शिवा प्रमुख थे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद नवादा के तौसीफ रसूल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट प्लेयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय हैंडबॉल टीम के साथ-साथ बिहार और विशेष रूप से नवादा जिले का मान बढ़ाया है। प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारा जिले के हैंडबॉल संघ के अधिकारी और शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि नवादा के बड़ी दरगाह पार के निवासी तौसीफ ने बचपन से ही खेल के प्रति जुनून दिखाया। उन्होंने हरिशचंद्र स्टेडियम नवादा से हैंडबॉल की शुरुआत की और वहीं से प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की खेल अकादमी और भारतीय खेल प्राधिकरण, गांधीनगर, गुजरात में भी प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कई राज्यों में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारा है। तौसीफ रसूल को बधाई और शुभकामनाएं दी इस जीत पर खेल मंत्री श्रेयशी सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से तौसीफ रसूल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरन ने भी तौसीफ रसूल को बधाई दी। इसके अतिरिक्त, नवादा जिले के एमएलसी अशोक यादव, विधायक विनीता मेहता, विधायक विभा देवी, जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी और सीनियर खिलाड़ियों ने भी तौसीफ रसूल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भारत ने अंडर-20 जूनियर IHF ट्रॉफी जीती:नवादा के तौसीफ रसूल बने बेस्ट प्लेयर