खास बातें
NCPI Party Office Security: तृणमूल कांग्रेस के 22 बागी सांसदों के एनसीपीआई में शामिल होने के बाद हावड़ा के हाटगाछा-बाणीपुर इलाके में स्थित एनसीपीआई कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है.
2023 में पार्टी ने लड़ा था पंचायत चुनाव
जानकारी के अनुसार, जिस कार्यालय को वर्तमान में एनसीपीआई का कार्यालय है, वहां पहले एक एनजीओ का कार्यालय था. त्रिपुरा में रजिस्टर्ड इस पार्टी ने वर्ष 2023 में पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था.
शिउली की बेटी ने कहा- 2022 से है पार्टी ऑफिस
एनसीपीआई नेता शिउली कुंडू की बड़ी बेटी दीपनिता कुंडू ने बताया कि पार्टी का कार्यालय वर्ष 2022 से है. वर्ष 2023 में उन्होंने संकराईल में जोरहाट ग्राम पंचायत के लिए एनसीपीआई की तरफ से पंचायत चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गयी थी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
NCPI Party Office Security: पार्टी त्रिपुरा में लड़ चुकी है विधानसभा चुनाव
इस पार्टी ने वर्ष 2023 में त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर भी भाग्य आजमाया था. वहां भी उसके सभी उम्मीदवार पराजित हो गये थे. पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब था. सभी सीटों पर उसे नोटा (NOTA) के आसपास ही वोट मिल पाये थे. अचानक यह पार्टी बंगाल में सबसे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी बन गयी है.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी के हाथ से निकल गयी तृणमूल! 20 सांसदों ने TMC का इस पार्टी में कर दिया विलय
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सुदीप बनर्जी भी हुए बागी, बोले- दीदी को सिर्फ सलाहकार बनायेंगे
The post तृणमूल के बागी सांसदों के एनसीपीआई में शामिल होने के बाद संकराईल में पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी appeared first on Prabhat Khabar.
