Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आद्रा मंडल में अनुरक्षण कार्य, मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित:14 से 20 सितंबर तक आसनसोल-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया ट्रेनें रद्द रहेंगी


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 14 से 20 सितंबर 2026 तक रखरखाव का काम चलेगा। इसमें इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन और सिग्नल एवं टेलीकॉम रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम शामिल हैं। इन कामों के चलते कुछ मेमू ट्रेनों की सेवाओं में बदलाव किए गए हैं ताकि रखरखाव के काम सुरक्षित तरीके से पूरे किए जा सकें। कुछ ट्रेनों का रूट छोटा किया गया है या वे देरी से शुरू होंगी ट्रेन नंबर 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू 20 सितंबर 2026 को आद्रा में खत्म होगी और आद्रा से ही शुरू होगी। इस वजह से आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 15 और 16 सितंबर 2026 को आद्रा में खत्म होगी और आद्रा से ही शुरू होगी। इस वजह से आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा प्लान करें। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए रेलवे ने खेद जताया है। उत्तर रेलवे में विकास कार्य से चार ट्रेनों का मार्ग बदला इधर, लखनऊ स्टेशन पर विकास कार्य के कारण 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक निर्धारित दिनों में हावड़ा–देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (13037), उपासना एक्सप्रेस (13035) तथा वापसी की दोनों ट्रेनों (13038, 13036) का मार्ग बदला गया है। अब ये ट्रेनें लखनऊ के बजाय ट्रांसपोर्ट नगर होकर उतरठिया और आलमनगर के बीच परिचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से मार्ग परिवर्तन को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles