स्पीकर ने गरिमा व अनुशासन के साथ सदन के संचालन की अपील की, कहा- सभी सदस्यों को देंगे अवसर

Date:


रांची विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने बुधवार को सदन में अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि लोकतंत्र की शक्ति सार्थक संवाद में निहित है। इसलिए आलोचना, विमर्श, विचारों का आदान-प्रदान हो, लेकिन सदन की कार्यवाही गरिमा एवं अनुशासन के साथ संचालित हो। अपेक्षा की कि बहस तथ्यपरक, तर्कसंगत व जनोन्मुखी होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र वर्ष 2026 का अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र है। बजट सत्र केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का अवसर नहीं होता, बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज भी होता है। स्पीकर ने कहा कि बजट सत्र में सभी सदस्यों को अनुदान मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्तावों के माध्यम से समीक्षा तथा नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। वार्षिक बजट राज्य की भावी दिशा, विकास की प्राथमिकताओं तथा संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का आधार बनेगा। 19 मार्च तक चलेगा सत्र, 24 फरवरी को पेश होगा बजट विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 18 फरवरी से प्रारंभ हुआ यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा। सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित हैं। इन 17 कार्य दिवसों में बजट सहित राज्य की नीतियों, योजनाओं, वित्तीय प्राथमिकताओं तथा जनहित के विविध विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-2026 का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर 23 की कार्यवाही अब 21 फरवरी को राज्य में आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी को मतदान होना है। इसे देखते हुए 23 फरवरी को होने वाली सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यवाही अब 21 फरवरी को ही होगी। बुधवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान राज्य में हाथियों के हमले से लोगों की हो रही मौतों पर भी चर्चा हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाएगा। स्पीकर ने सत्र के पहले दिन सभापतियों का मनोनयन व कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। सभापतियों में स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव शामिल हैं। वहीं कार्यमंत्रणा समिति में स्पीकर अध्यक्ष और सदस्यों में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति व अरूप चटर्जी के नाम शामिल हैं। जबकि, विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीपक बिरूआ, सीपी सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो व जयराम महतो के नाम हैं। वहीं, विधानसभा के प्रभारी सचिव समिति के सचिव होंगे। बजट सत्र के पहले दिन विगत सत्र से अब तक की अवधि में समाजसेवी, राजनेता, खिलाड़ी, कलाकार और आम नागरिक, जिनकी मृत्यु हो गई, उन्हें सदन में श्रद्धांजलि दी गई। इनमें शिवराज पाटिल, अजित पवार, सुरेश कलमाड़ी, रामचंद्र नायक, गौर हरिजन, हारून टोपनो, विनोद कुमार शुक्ल, माधव गाडगिल, रांची विवि के पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. वीपी शरण, स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद नीलांबर-पीताम्बर के वंशज रामनंदन सिंह खरवार, प्रख्यात पत्रकार मार्क टुली, त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन, शिल्पकार राम सूतार, लोक गायक धनंजय आंदोलनकारी दरगड़ाय सिरका को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा अलग-अलग दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को भी भी श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत लोगों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई। झारखंड विधानसभा में गुरुवार को प्रथम पाली में प्रश्नकाल होगा। इस दौरान सदस्यों के अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे। साथ ही प्रश्नों के उत्तर भी आएंगे। इसके अलावा शून्यकाल की सूचनाएं भी ली जाएंगी। वहीं, दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव एवं वाद-विवाद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nearly 100 people fall ill after consuming prasad in Bihar’s Khagaria

Around 100 villagers, including children, fell ill after allegedly...

Himachal Pradesh: Manali गए पर्यटकों के लिए राहत भरी ख़बर, नेटवर्क किया गया बहाल

होमवीडियोStatesHimachal Pradesh: Manali गए पर्यटकों के लिए राहत भरी...
Join Us WhatsApp