Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वेंटिलेटर तोड़कर ज्वेलरी दुकान में चोरी:धनबाद के धनसार से लाखों के जेवर ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर रात चोरों ने दुहाटांड़ स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया। चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। रविवार सुबह दुकान मालिक जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर कई महंगे जेवर गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। दुकानदारों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर डर और नाराजगी है। उनका कहना है कि रात में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले गहने भी चोरी, बढ़ी चिंता
दुकानदार के अनुसार, चोरी गए सामान में दुकान के अपने जेवरात के अलावा ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे पुराने सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं। इससे उन ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है, जिन्होंने अपने गहने मरम्मत के लिए दुकान में जमा किए थे। दुकानदार ने बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात चोरी हुए हैं। हालांकि, चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा। चोरों ने दुकान में प्रवेश करने के लिए वेंटिलेटर को तोड़ा, जिससे आशंका है कि उन्होंने पहले दुकान की रेकी की होगी। वारदात के बाद चोर चोरी का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, चोरों की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles