Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में फसल विवाद, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:पति को बचाने आई पत्नी घायल, लोहे की रॉड से वार करने का आरोप


गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में फसल विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतक की पत्नी भी घायल हो गई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मणिलाल मंडल के रूप में हुई है। उनके पुत्र पिंकू मंडल ने बताया कि जब वे अपने दूसरे घर पर थे, तभी गांव के पड़ोसी रत्न पासवान, अशोक पासवान, साजन पासवान, विश्वनाथ पासवान, धर्मेंद्र मंडल और छोटू मंडल उनके पुराने घर पर आए। आरोपियों ने लोहे की रॉड से मणिलाल मंडल के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। पिंकू मंडल के अनुसार, जब उनकी मां रीता देवी अपने पति को बचाने गईं, तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया, गोड्डा सदर अस्पताल ले जाते समय मणिलाल मंडल की मौत हो गई। गोड्डा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता देवी का इलाज जारी है। मृतक के पुत्र ने यह भी बताया कि इस फसल विवाद को लेकर पूर्व में ही थाने में आवेदन दिया गया था और पिछले महीने ही मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने गोड्डा पुलिस अधीक्षक से मिलकर भी इस संबंध में जानकारी दी थी। पिंकू मंडल ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने केवल सुपरविजन किया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण उनके पिता की हत्या हुई। पिंकू मंडल ने बताया कि उनके पिता किसान थे और उनके परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। इस पूरे मामले पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने पुष्टि की है कि आपसी विवाद में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अनुसंधान के बाद जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles