![]()
राज्यभर में मौसम शुष्क रहा। दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। पलामू में 32.6 डिग्री, बोकारो थर्मल में 32.5 डिग्री और सरायकेला में 31.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री तक ऊपर रहा, जबकि कुछ स्थानों पर 3 से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। गुमला में अब भी सबसे कम न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान में भी अधिकांश जगहों पर विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। डालटनगंज में 9.3 डिग्री और चाईबासा में 12.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। 3-4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार मौसम केंद्र रांची ने संकेत दिया है कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 19 से 22 फरवरी तक सुबह कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। 23 और 24 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 24 फरवरी तक किसी भी जिले में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। रांची में 28-29 डिग्री तक पहुंचेगा पारा राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का यही रुख देखने को मिलेगा। 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक जा सकता है। 20 और 21 फरवरी को भी दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 22 फरवरी को फिर से आसमान मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिसमें अधिकतम 28 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना रहेगा।
गुमला में सबसे कम 7.2 डिग्री पारा:दूसरे दिन भी चाईबासा में सबसे अधिक गर्मी, प्रदेश में 4 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान
Date:




