Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- उत्तर बंगाल के विकास का रोडमैप तैयार, सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलेगा

शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- उत्तर बंगाल के विकास का रोडमैप तैयार, सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलेगा

Suvendu Adhikari Darjeeling Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के उत्तरी इलाके के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है. उन्होंने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ अब उन लोगों तक आसानी से पहुंचेगा.

विकास के एजेंडा का मुख्य केंद्र होगा उत्तर बंगाल : अधिकारी

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद दार्जिलिंग की पहाड़ियों के अपने पहले दौरे के दौरान शुभेंदु ने कर्सियोंग में एक जनसभा में कहा कि यह इलाका उनकी सरकार के विकास एजेंडे का मुख्य केंद्र होगा. उत्तर बंगाल के विकास के लिए व्यापक रोडमैप पहले ही तैयार किया जा चुका है.

Suvendu Adhikari Darjeeling Visit: दार्जिलिंग में हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

दार्जिलिंग क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनका प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि पहाड़ी इलाकों में केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटक की तरह उत्तर बंगाल आतीं थीं ममता बनर्जी : सीएम

तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) पहाड़ी इलाकों का दौरा एक पर्यटक के तौर पर करती थीं. मैं यहां काम करने आया हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और भर्ती में पारदर्शिता बरती जायेगी. अब भर्ती में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में नौकरशाही का शुद्धिकरण, नबान्न से तृणमूल समर्थक अफसरों को बाहर कर रहे शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

आज कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे शुभेंदु अधिकारी, स्वच्छता अभियान के आगाज से पहले प्रशासन अलर्ट

बांग्लादेशी घुसपैठियों की अब खैर नहीं, शुभेंदु सरकार ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, बॉर्डर सील करने की तैयारी

The post शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- उत्तर बंगाल के विकास का रोडमैप तैयार, सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलेगा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles