![]()
भास्कर न्यूज | दुग्दा स्वामी विवेकानंद टीचर ट्रेनिंग बीएड कॉलेज, करमाटांड़-दुग्दा में महान शिक्षाविद्, समाजसेवी और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्व. बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा शिक्षा और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार शुक्ला ने स्व. महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो का जीवन शिक्षा, सामाजिक चेतना और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम माना। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। मौके पर कॉलेज के निदेशक मुखलाल महतो, आईक्यूएसी समन्वयक प्रेमा सुमन कुल्लू, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीप महतो, निकिता मिश्रा, विजय कुमार महतो, संजय कुमार महतो, प्रदीप कुमार, गोविंद महतो और नरेश कुमार राजक सहित शिक्षक एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
बिनोद बाबू ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम माना : प्राचार्य
