Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ लोग भेजे गए जेल, छापेमारी के दौरान हुई थी झड़प

पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ लोग भेजे गए जेल, छापेमारी के दौरान हुई थी झड़प

चंदवारा से इंद्रदेव पांडेय की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित ढाब सलोनिया के केशर प्लांट में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में चोरी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी आठ आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

14 जून की रात हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार ढाब थाम निवासी रामदेव यादव ने 15 जून को चंदवारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि 14 जून की रात उनके घर के समीप रखा केशर प्लांट का सामान तथा ढाब सलोनिया स्थित प्लांट कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर इन्वर्टर, मशीनरी के सामान और नकद राशि चोरी कर ले गए थे. शिकायत के आधार पर चंदवारा थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक अन्य घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने केशर प्लांट चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इंसान अपराध करने के बाद अक्सर यह मान बैठता है कि योजना जितनी शानदार थी, पुलिस उतनी ही व्यस्त होगी. मगर कभी-कभी गणित उल्टा भी पड़ जाता है.

छह आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में टिंकू कुमार सोनी, गोविंद स्वर्णकार, शंकर यादव, रंजन शर्मा, सचिन कुमार तथा कबाड़ी दुकानदार गोविंद कसेरा को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में संलिप्तता पाए जाने के बाद गोविंद कसेरा को भी आरोपी बनाया गया. सभी आरोपी चंदवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं.

चोरी गया सामान और ऑटो बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित एक कबाड़ी दुकान और थाम गांव के एक घर के पीछे से बरामद किया. बरामद सामान में इन्वर्टर, दाता, फ्लाईव्हील, प्रेशर प्लेट, सीजल, दाता चकरी, केशर पिनियन, पूली, हथौड़ा, ब्रेकर पिन सहित अन्य मशीनरी पार्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा, बिना निबंधन संख्या वाला एक ऑटो भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल चोरी के सामान को ले जाने में किया गया था.

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हुआ हमला

पुलिस ने बताया कि जब टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची, तब कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई, जिसमें थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सहित कुछ जवानों को मामूली चोटें आयीं. स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की.

सरकारी कार्य में बाधा डालने का दर्ज हुआ मामला

थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ झड़प और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में चंदवारा थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में ईश्वर सोनी और उपदेश सोनी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को भी अन्य आरोपियों के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: बेटी ने अपनी मर्जी से कर ली प्रेमी संग शादी, बाप ने जीते जी कर दिया पिंडदान

पुलिस की कार्रवाई जारी

छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा सहायक अवर निरीक्षक त्रिवेणी बास्की, कुसुम कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध और पुलिस पर हमले के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी युवती की पिटाई मामले में नप गए पुलिसकर्मी, कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन सस्पेंड

The post पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ लोग भेजे गए जेल, छापेमारी के दौरान हुई थी झड़प appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles