बीजीएच के पास रविवार देर रात बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से केबल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सड़क किनारे तेज लपटें उठने लगीं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से वह आसपास नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।
