Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग छात्रा से यौन शोषण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:होटल संचालक भी पकड़ा गया, मॉल घुमाने के बहाने कमरे में ले जाने का आरोप


पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के मामले में फरार मुख्य आरोपित बाबी को पुलिस ने रामकृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस होटल के दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है, जहां घटना होने का आरोप है। गिरफ्तार होटल संचालकों की पहचान नालंदा निवासी जितेंद्र कुमार और रामकृष्णानगर निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। मॉल घुमाने के बहाने कमरे में ले गया पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि आरोपित बाबी उसे मॉल घुमाने के बहाने बाइपास इलाके में स्थित एक कमरे में लेकर गया था। वहां उसके साथ यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपित का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। केस दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपित बाबी अथमलगोला स्थित अपने घर से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए रामकृष्णानगर में छिपकर रहने लगा था। पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे रामकृष्णानगर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ जांच के दौरान पुलिस को घटना में होटल की भूमिका की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने होटल के दोनों संचालकों जितेंद्र कुमार और दिनेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles