बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के कारण मधुबनी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को शहर के होटलों और लॉज में कमरे नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कमरे उपलब्ध न होने के कारण कई अभ्यर्थियों को प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में ही रात बितानी पड़ी। स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के कारण काफी चहल-पहल बनी रही। अभ्यर्थियों ने ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर चिंता व्यक्त की। किसी का चेहरा भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था
इस दौरान रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय दिखे। मुंगेर जिले से आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि शहर के होटल दो दिन पहले से ही बुक थे, जिसके कारण स्टेशन पर इतनी भीड़ उमड़ी कि किसी का चेहरा भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। कई अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म पर बैठकर ही अपनी परीक्षा की तैयारी करते नजर आए।


