Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जनता दरबार में 15 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा

लातेहार | भाजपा की ओर से प्रखंड सह अंचल परिसर में जनता दरबार लगाया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। आयोजन जन सेवा से राष्ट्र सेवा और सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। जनता दरबार में कुल 40 आवेदन मिले। इनमें 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया गया। बाकी आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक सेवाओं और स्थानीय समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए। मौके पर मौजूद पार्टी प्रतिनिधियों ने शिकायतें सुनीं और समाधान के लिए विभागीय स्तर पर पहल की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और आयोजन प्रभारी लाल कौशलनाथ शाहदेव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनना और उनके निपटारे के लिए कदम उठाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles