Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक से पहले बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग के खिलाफ उठाउंगी आवाज

Mamata Banerjee Delhi Visit: ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों की बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को ही नयी दिल्ली पहुंच गयीं. दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि बैठक में जो कुछ कहना है, सब कुछ वहीं कहूंगी. उन्होंने चुनाव आयोग की पूरी सॉफ्टवेयर टीम पर लोगों को धोखा देने और देश से विश्वासघात करने का आरोप लगाया. इंडिया गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर के तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है.

हमारा ध्यान चुनाव आयोग पर : ममता बनर्जी

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा- मैं ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों की बैठक से पहले दिल्ली पहुंची हूं. जो कुछ कहना है, वह बैठक में कहूंगी. आप पहले से जानते हैं कि हमारा ध्यान चुनाव आयोग पर है. यह बैठक पूरी सॉफ्टवेयर टीम के खिलाफ है. हमारा कहना है कि इसने लोगों के साथ धोखा और विश्वासघात किया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश नहीं, ‘वैनिश’ हैं : बनर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ज्ञानेश नहीं हैं. वह ‘वैनिश जी’ हैं. आप जानते हैं कि मैं उन्हें शुरू से ही ‘वैनिश’ कहती रही हूं.

ये भी पढ़ें: टीएमसी सुप्रीमो पर शुभेंदु अधिकारी का वार- ममता बनर्जी के ‘एक हाथ में जमात, दूसरे में दिमागी नक्सल’

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक

‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों की बैठक 30 सितंबर को नयी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली है. बैठक में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. बैठक से पहले मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी हुई.

ये भी पढ़ें: एसआईआर विवाद : ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे शुभेंदु अधिकारी, बोले- बंगाल में 27 लाख नाम हटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार

The post ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक से पहले बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग के खिलाफ उठाउंगी आवाज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles