मधुबनी में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के कारण बुधवार सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने से शहर के प्रमुख मार्गों पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। स्टेशन चौक और आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र के आसपास सुबह करीब 7:30 बजे से वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ परीक्षार्थियों को भी आवागमन में काफी कठिनाई हुई। ट्रैफिक जाम के कारण कई परीक्षार्थियों को समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा देने आए राकेश कुमार, विमलेश कुमार, आदित्य सिंह, रौशनी कुमारी और पूजा कुमारी जैसे अभ्यर्थियों ने बताया कि जाम के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र तक पहुंचने में काफी समय लग रहा था, जिससे परीक्षा छूट जाने का भय बना हुआ था। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की। परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। कई स्थानों पर वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण भी यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क पर अतिक्रमण ने जाम को और विकराल बना दिया। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने बताया कि परीक्षा के कारण शहर में बढ़ी भीड़ से कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जल्द ही यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा अतिक्रमण फैलाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़:मधुबनी के सड़कों पर लगा भीषण जाम, एग्जाम सेंटर पर पहुंचने में हुई परेशानी