रौशन आनंद के भाई अभिषेक और सहकर्मी गौरव की बेल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के यहां से रिजेक्ट हो गई है। सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बेल रिजेक्ट किया है। वकील के द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया, दोबारा से गुरुवार के दिन नकल निकालकर शुक्रवार के दिन जिला जज के यहां बेल फाइल की जाएगी। फिलहाल दोनों जेल में हैं। गौरव समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ है केस मंगलवार को अभिषेक और गौरव की बेल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के यहां फाइल की गई थी। अभिषेक, गौरव समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ कदमकुआं थाने में 2 जून को केस रजिस्टर्ड हुआ था। रौशन आनंद, प्रिंस (मृतक), अभिषेक, गौरव पर मारपीट, पत्थरबाजी कराने का आरोप खान ग्लोबल स्टडीज के कन्हैया सिंह की ओर से लगाया गया था। 20 जून को होगी सुनवाई इनके अलावा खान सर की अग्रिम जमानत याचिका और गार्ड्स की जमानत याचिका पर अगले 20 जून को जिला जज के यहां सुनवाई होगी। खान सर को 20 जून तक इंटरिम प्रोटेक्शन मिला है। एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई इधर, कोचिंग विवाद को लेकर कोल्ड स्टोरेज के कैंपस में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी है। विवादित पोस्ट करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है।
रौशन आनंद के भाई और कर्मी को नहीं मिली बेल:जिला जज के यहां फिर होगी फाइल, खान सर-गार्ड्स की याचिका पर 20 जून को सुनवाई