Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार पुलिस परीक्षा में इतने लाख रुपए में हुई थी सेटिंग, ब्लूटूथ के साथ पकड़े गए केंडिटेड ने खोले कई राज

गया जी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
Bihar Constable Recruitment Exam:
गया जी में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए एक अभ्यर्थी से पूछताछ के बाद पुलिस ने कथित परीक्षा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. अभ्यर्थी के बयान के आधार पर नालंदा जिले में छापेमारी की गई. हालांकि, पुलिस ने अभी पूरे मामले की जांच जारी होने की बात कही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है.

ब्लूटूथ डिवाइस के साथ अभ्यर्थी कैसे पकड़ा गया?

जानकारी के अनुसार, गया जी शहर स्थित रामरूचि बालिका स्कूल परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया. पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

पूछताछ में अभ्यर्थी ने क्या दावा किया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान अभ्यर्थी ने दावा किया कि परीक्षा में कथित रूप से सेटिंग कराने के लिए उससे छह लाख रुपये लिए गए थे. उसने एक अन्य युवक का नाम भी बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी जांच के स्तर पर की जा रही है.

खुलासे के बाद नालंदा में छापेमारी जारी

अभ्यर्थी के बयान को गंभीरता से लेते हुए गया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष टीम गठित की. इसके बाद टीम ने नालंदा जिले के एक गांव में छापेमारी की. पुलिस संबंधित व्यक्ति की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला.

Bihar Constable Recruitment Exam: छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली जानकारी

पुलिस ने घर में मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस को संबंधित युवक के बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारियां मिलीं. अधिकारियों ने संभावित नेटवर्क और संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटाई. हालांकि, जांच से जुड़े कई बिंदुओं पर पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से कुछ साझा नहीं किया है.

गिरफ्तार अभ्यर्थी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

रामरूचि बालिका स्कूल की केंद्राधीक्षक अंजना कुमारी के बयान पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार अभ्यर्थी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पुलिस अब किन पहलुओं की जांच कर रही है?

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह किसी संगठित परीक्षा गिरोह का मामला है या फिर कुछ व्यक्तियों तक सीमित घटना है. साथ ही ब्लूटूथ डिवाइस की सप्लाई, कथित लेन-देन और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गया में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई, ब्लूटूथ से चोरी करते और दोस्त के बदले परीक्षा देते दो मुन्नाभाई गिरफ्तार

आगे इस मामले में क्या हो सकता है?

जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. यदि किसी संगठित नेटवर्क की पुष्टि होती है, तो मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है और जांच जारी है.

Bihar Constable Recruitment Exam: सीवान से भी पकड़ाए दो फर्जी अभ्यर्थी

गौरतलब हो कि सीवान में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कई कूटरचित दस्तावेज, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र बरामद किए गए थे. फिलहाल सभी मामलों में जांच जारी है.

Also Read: गया जी में आधी रात घर में घुसे बदमाश, हथियार के बल पर लाखों के जेवरात लूटे

The post बिहार पुलिस परीक्षा में इतने लाख रुपए में हुई थी सेटिंग, ब्लूटूथ के साथ पकड़े गए केंडिटेड ने खोले कई राज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles